February 15, 2026

जागरूकता से ही कैंसर के प्रसार पर रोक संभव, पटना एम्स में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मना

फुलवारी शरीफ। शनिवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पटना एम्स में मैडम मैरी क्यूरी के जन्मदिवस के अवसर पर रेडिएशन आनकोलॉजी विभाग द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम में एम्स के निदेशक डॉ. पीके सिंह, डीन डॉ. उमेश भदानी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह द्वारा अकादमिक विंग का उद्घाटन किया गया।
एम्स पटना के कैंसर रोग विभाग की हेड डॉ. प्रीतांजलि सिंह ने सामान्य लोगों में कैंसर जागरूकता के प्रसार और महत्व बताने के साथ सत्र की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, कैंसर ने दुनिया में लगभग 9.6 मिलियन लोगों की जान ली, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 8.17% रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृता राकेश ने किया। इसके बाद 6 नवंबर को आयोजित आन्कोलॉजी क्विज एवं 30 अक्टूबर को आयोजित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही कैंसर के समाधान हेतु एम्स में रेडिएशन ओन्कोलोजी विभाग और मेडिकल ओन्कोलोजी/ हेमेटोलॉजी विभाग को 27 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए अप्वाइन्टमेन्ट से पहले बुकिंग करवाना अनिवार्य है। बुकिंग नियुक्ति के लिए संपर्क नंबर 8544423493 (रेडिएशन आन्कोलॉजी के लिए) और 8544423477 (मेडिकल आन्कोलॉजी/ हेमेटोलॉजी के लिए) है। बता दें कि कोविड 19 अस्प्ताल के चलते अभी वर्तमान में आपातकालीन और आईपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

You may have missed