जविपा ने सोशन डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गरीबों के बीच किया राशन सामग्री का वितरण
पटना। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पटना स्थित एग्जीविशन रोड में गरीबों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक व अन्य जरूरतमंत लोगों के बीच सोशन डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राहत सामग्री वितरित किया और कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी किया। अनिल ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है, जिससे हमारा देश जूझ रहा है। लेकिन हमारे देश का स्वास्थ्य सेक्टर इतना कमजोर है कि हम कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में सक्षम नहीं हैं। क्योंकि आजादी के बाद से हमारी सरकारों ने अस्पताल और मेडिकल सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान ही नहीं दिया, इसलिए इस संकट में कोरोना से बचने का एकमात्र विकल्प लॉक डाउन ही था।
अनिल ने कहा कि लॉकडाउन का फैसला सरकार ने ले तो लिया, मगर इसके जो परिणाम गरीब लोग, दिहाड़ी मजदूर व मध्यम वर्ग के लोग झेल रहे हैं। उसके लिए न तो राज्य की सरकारों ने कुछ सोचा और न ही केंद्र की। तभी आज लाखों की संख्या में लोग भूखमरी की ओर बढ़ रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि उन्होंने एक लाख लोगों के खाते में 1 हजार पैसे दिये। लेकिन सवाल उठता है कि फिर भी लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।


