February 12, 2026

जरूरतमंदों की सेवा में तत्परता से जुटी है युवाओं की टोली

पटना। देश में कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में प्रतिदिन गरीब, असहाय परिवार, रिक्शा-ठेला चालक, प्रवासी मजदूर को दोनों समय खाना, सूखा राशन तथा बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री देकर दिल को जो सुकून मिलता है, उसका व्याख्यान करना मुश्किल है। ऐसा कहना है गर्दनीबाग के युवाओं की टोली का। इस टोली में युवा समाजसेवी अनुराग, निखिल, तुषार, बंटी, अंकित प्रमुख है। ये सभी अपनी पॉकेट मनी से लोगों को हरसंभव मदद कर रहे हैं। ये लोग अलकापुरी, चितकोहरा, मीठापुर, जीपीओ गोलंबर, स्टेशन एरिया में विगत कई सप्ताह से खुद से भोजन तैयार एवं पैकिंग कर पहुंचा रहे हैं। इस कार्य में स्थानीय प्रशासन भी अपना भरपूर सहयोग दे रही है। इनके अलावे राजेश झा, आदित्य अरव, सुमित विवेक, सुशील कुमार, विनोद चौबे, प्रेम राज अपना योगदान दे रहे हैं।

You may have missed