फतुहा : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प व पथराव, एक घायल

फतुहा। पटना जिला के फतुहा में बीते बुधवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प व पथराव हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के सहयोगियों के द्वारा फायरिंग भी की गई। गुरुवार सुबह दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। लेकिन घर पहुंचते ही एक बार फिर से दोनों गुट आमने-सामने हो गये तथा एक गुट के सहयोगी के द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। इस फायरिंग में वहां खड़े एक अधेड़ के पैर में गोली लग गयी। आनन-फानन में जख्मी अधेड़ को पीएचसी लाया गया, जहां उसकी इलाज की गई। जख्मी अधेड़ गांव के ही दिनेश प्रसाद हैं।
इस संदर्भ मे जख्मी दिनेश प्रसाद के भाई महेश प्रसाद ने अलग से फायरिंग के आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि गांव के ही मुन्नी देवी व पड़ोसी पिंकी देवी के बीच घर के घेराबंदी को लेकर पिछले कई महीने से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष बीते बुधवार को रात में भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक, दोनो पक्षों की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है।

You may have missed