जदयू मीडिया सेल ने बनाई अपने डिजिटल अभियान की रणनीति

पटना। जदयू मीडिया सेल मुख्यालय में प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला मीडिया संयोजकों की संयुक्त बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने की। डॉ. अमरदीप ने बैठक के प्रारंभ में मीडिया सेल के डिजिटल अभियान की रूप-रेखा पेश की और इसके उद्देश्य से सबको अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मार्च तक जदयू के 62 लाख 50 हजार कार्यकर्ताओं को डिजिटली कनेक्ट करने का लक्ष्य पूरा करना है। उन्होंने अपने संबोधन में विस्तार से कहा कि यह अभियान आज के समय की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बने इसके लिए जदयू मीडिया सेल हर बूथ पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर मिशन 2020 में सार्थक और निर्णायक भूमिका निभाएगा।
वहीं सोशल नेटवर्क प्रभारी श्री संतोष अशर ने इस अभियान के तकनीकी पहलुओं पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया सेल की तकनीकी टीम तय समय से पहले इस लक्ष्य को हासिल करेगी। संगठन एवं विधि प्रभारी प्रवीण तिवारी ने सोशल मीडिया के विभिन्न फॉर्मेट पर और अधिक सक्रिय होने पर जोर दिया। ध्यातव्य है कि इस अभियान के सिलसिले में शीघ्र ही मीडिया सेल प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला मीडिया संयोजकों की एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष प्रमंडलों के प्रभारी एवं जिला संयोजक भाग लेंगे।

You may have missed