January 24, 2026

जदयू नेत्री शगुन सिंह, पूर्व मंत्री जावेद अंसारी, पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता हुए राजद में शामिल

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष पटना जिला के बाढ़ निवासी व जदयू नेत्री शगुन सिंह, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता एवं पूर्व एडीएम विजय मंडल ने राजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर विधिवत पार्टी में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की, जबकि संचालन राजद प्रदेश महासचिव निराला यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती कांति सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, वृषिण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं मृत्युंजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed