जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.25 लाख का अंशदान
फुलवारी शरीफ। जनता दल (यू) चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ, बिहार द्वारा कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट को निबटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष दो लाख पचीस हजार रुपए का अंशदान दिया गया। गुरुवार को जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह महावीर कैंसर संस्थान के अधीक्षक डॉ. एलबी सिंह ने 2.25 लाख का चेक मुख्यमंत्री सचिवालय में जमा कराये। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रकोष्ठ से जुड़े हजारों चिकित्सा कर्मी बिहार के सुदूर गांवों में लोगों के बीच कोरोना के लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता भी कर रहे हैं। बिहार के सभी जिलों से 50 हजार से अधिक ग्रामीण चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बिहार में उत्पन्न गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनकी सरकार को धन्यवाद देता हूं। डॉ. सिंह ने कहा कि मेरे अलावे प्रकोष्ठ के कई वरीय पदाधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा किये हैं। जिनमें डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. मधुरेन्द्र पांडेय, निवास सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अंजन मुखर्जी, डॉ. प्रवीण चन्द्रा, डॉ. कौकव सुल्ताना, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. शोभा सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. उपेन्द्र कुमार, डॉ. अशोक प्रियदर्शी, डॉ. रविन्द्र मिश्रा सहित 44 पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से अंशदान दिया है।


