जदयू की रैली सुपर फ्लॉप साबित हुई : युवा राजद
पटना। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने जदयू की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार से बिहार की जनता का मोह भंग हो चुका है। नीतीश कुमार के प्रति खासकर युवाओं और किसानों में कोई दिलचस्पी नहीं रही है। जदयू के विधायक और मंत्री द्वारा रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए खाना-पीना और नाच-गाना की व्यवस्था करने के बाद भी लोग रैली में नहीं पहुंचे। जबकि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का भी दुरुपयोग किया गया था। फिर भी रैली फ्लॉप शो साबित हुई। जदयू नेताओं का दो-तीन लाख लोगों के रैली में पहुंचने का दावा हवा-हवाई साबित हुई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 वर्षों के शासनकाल में नौजवानों और किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। नीतीश सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है।


