छापेमारी में आधा दर्जन शराब की अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 14 गिरफ्तार
मसौढ़ी। थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के दो विभिन्न गांवों में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी कर जहां अवैध रूप से संचालित आधा दर्जन से अधिक शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। वहीं मौके से कुल 14 पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान करीब 4 हजार किलोग्राम जावा महुआ के साथ शराब बनाने के कई उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस की यह कारवाई थाना के बदरोई व चुल्हाईचक गांव में की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि छापेमारी में गिरफ्तार सभी 14 पियक्कड़ों को जेल भेज दिया गया। साथ ही उक्त गांव में शराब चूलाने व बेचने वाले धंधेबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


