February 12, 2026

छपरा : भाजपा नेता की बेटी ने खुद को मारी गोली, पटना रेफर

छपरा। बिहार के छपरा जिले से बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां एक भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली मार ली है। बताया जाता है कि शुक्रवार को शहर के नगर थाना अंतर्गत सलेमपुर मोहल्ले स्थित घर पर भाजपा नेता एमके सिंह की बेटी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। घटना की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सह स्टडी प्वाइंट कोचिंग संचालक एमके सिंह की बेटी छोटी कुमारी अपने पिता का लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर के तीसरे मंजिल पर पहुंची और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवास सुन घर के लोग जब छत पर दौरे-दौरे पहुंचे तो देखा कि छोटी जमीन पर गिरी पड़ी है और और उसके सिर से खून निकल रहा है। आनन-फानन में परिजनों ने छोटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।
सदर अस्पताल के डॉ. राकेश कुमार राय ने बताया कि गोली युवती के सिर में लगी है। उसकी स्थिति गंभीर है। इस घटना पर परिजन अभी कुछ भी नहीं कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन से बात की जा रही है। लड़की के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा।

You may have missed