BIHAR : चौकीदारों की हो रही हत्या के विरोध में चौकीदार काला बिल्ला लगाकर करेंगे ड्यूटी
फतुहा। बिहार के अलग-अलग जिले में तैनात चौकीदारों की हो रही हत्या के विरोध में कार्यरत चौकीदार काला बिल्ला लगाकर अपनी अपनी ड्यूटी निभाएंगे। चौकीदार व दफेदार यह काला बिल्ला 14 से लेकर 19 अक्टूबर तक लगा कर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इस बात की जानकारी बिहार राज्य चौकीदार संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि इस बात की सूचना संघ के द्वारा सभी जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक व गृह आरक्षी विभाग के सचिव को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के चौकीदार मोहम्मद जैद को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, बेतिया के कल्याणपुर थाना के चौकीदार नागेंद्र राय तथा किशनगंज के पोठिया थाना के चौकीदार राजकुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी, लेकिन अभी तक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया तथा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी घटना से मर्माहत होकर संघ ने काला बिल्ला लगाकर सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया है।


