December 5, 2025

चुनौती : बिहार में जदयू विधायक के देवर और पत्रकार को अपराधियों ने मारी गोली, मची अफरातफरी

सीतामढ़ी। बिहार में लॉकडाउन के बीच बड़ी वारदात हुई है। अपराधियों ने सत्ताधारी दल के विधायक के देवर की गोली मार दी है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप व दहशत फैल गया है। अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शनिवार की देर शाम जदयू विधायक डॉ. रंजू गीता के देवर को गोली मार दी। बताया जाता है कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना में उनके साथ रहे एक टीवी चैनल के स्थानीय पत्रकार को भी गोली लगी है। उनकी भी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। घटना को लेकर इलाके में अफरातफरी मच गई है। वहीं पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है। बता दें कि डॉ. रंजू गीता बाजपट्टी की विधायक हैं, जबकि देवर ललितेश्वर कुमार यादव कन्या विद्यालय में शिक्षक हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी से सटे चकमहिला गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर बाजपट्टी विधायक रंजू गीता के देवर सहित दो लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों में एक बाजपट्टी विधायक के देवर ललितेश्वर कुमार यादव (50) जो बसहा कन्या विद्यालय में शिक्षक हैं तथा एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार नथुनि अंसारी (45) बताए जा रहे हैं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। नर्सिंग होम में पुलिस पहुंची हुई है। वहीं जख्मी ललितेश्वर यादव की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि घटना के समय दोनों लोग एक ही साथ नाश्ता कर रहे थे। तभी बदमाशों ने गोलियां चलाईं। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। जबकि घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग निकले।

You may have missed