February 12, 2026

चुनावी वर्ष में अब्दुल कैयूम के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा : युवा जदयू

झंझारपुर। युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने जदयू नेता अब्दुल कैयुम को पुन: मधुबनी जिला जदयू का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने अब्दुल कैयूम को एक बहुआयामी व अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि इनके अनुभव का लाभ पार्टी को सदैव मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। जदयू संगठन बूथ से जिला स्तर तक मजबूत होगा।
श्री झा ने अब्दुल कैयुम के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री झा ने कहा कि कैयुम साहब पार्टी के पुराने नेता हैं तथा ईमानदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। आज इसी का परिणाम है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी वर्ष में इनके प्रति विश्वास जताते हुए पुन: उन्हें जिला जदयू के ‘कप्तान’ बनाने का काम किया है।
अब्दुल कैयूम के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नारायण चौधरी, महासचिव शिवचन्द्र झा, जावेद अनवर, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेन्द्र नारायण भंडारी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय टिबडेवाल, झंझारपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुधीर कुमार राय, लखनौर प्रखंड के निवर्तमान अध्यक्ष शशिकांत चौधरी, मधेपुर प्रखंड के अध्यक्ष अशोक कुमार झा, युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र, युवा जदयू के झंझारपुर प्रखंड अध्यक्ष अमित मिश्रा, लखनौर प्रखंड अध्यक्ष बिपिन गांधी, मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सहित अनेकों नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

You may have missed