घातक बिमारियों से ग्रस्त रोगियों के इलाज में पैलियेटिव केयर फायदेमंद : डॉ. एलबी सिंह

फुलवारी शरीफ। वर्ल्ड हॉस्पीस एंड पैलियेटिव केयर डे की पूर्व संध्या पर महावीर कैंसर संस्थान में एक वेबीनार का आयोजन किया गया। संस्थान में कैंसर मरीजों के लिए पैलियेटिव केयर के लिए ओ.पी.डी. और वार्ड की सुविधा है। पैलियेटिव केयर चिकित्सा की ही पद्धति है, जो जीवन की व उनके परिवार के कष्ट निवारण और उनके जीवन की गुणवत्ता में संशोधन का प्रयास करता है। उक्त बातें महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलबी सिंह ने बताई। इससे पहले कार्यक्रम को संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलबी सिंह, निदेशक, डॉ. मनीषा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। डॉ. सिंह ने कहा कि अगले वर्ष के शुरूआत में 100 बेड का पैलियेटिव केयर हॉस्पीस का शिलान्यास किया जाएगा। महावीर मन्दिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के प्रयास से पैलियेटिव हास्पीटल के लिए जमीन की व्यवस्था हो चुकी है।
डॉ. मनीषा सिंह ने महावीर कैंसर संस्थान में पैलियेटिव केयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. ऋता रानी को पैलियेटिव केयर में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण के लिए कार्डिफ विश्वविद्यालय इंग्लैंड में, कामनवेल्थ द्वारा चयनित किया गया है। सबों ने डॉ. ऋता रानी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ. ऋता रानी, सीनियर कन्सल्टेंट, आरटी एवं इन्चार्ज, पैलियेटिव केयर ने गुड कम्युनिकेशन स्कील्स एंड कैंसर पेन मैनेजमेंट पर विस्तार से चर्चा की। वेबिनार में डॉ. विनीता त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष, आरटी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा, डॉ. उषा सिंह, डॉ. मुकुल मिश्रा, डॉ. रजनी सिन्हा, डॉ. ऋचा चौहान आदि मौजूद थे।