February 11, 2026

घर वापसी का दौर जारी : सूरत से 1200 यात्री और कोटा से 1275 छात्र पहुंचे बिहार

सीवान/गया। कोरोना लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों व छात्रों का घर वापसी का दौर लगातार जारी है। बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर प्रतिदिन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर को कोटा से 1275 छात्रों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सीवान जंक्शन पर पहुंची। कोटा से आने वाले छात्रों में सीवान-गोपालगंज एवं पूर्वी चंपारण के छात्र थे, उनके स्वागत में स्टेशन को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया है।
वहीं गया जंक्शन पर भी सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लगभग 1200 यात्री पहुंचे। ट्रेन से उतरने के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए काफी संख्या में दंडाधिकारी एवं पदाधिकारियों स्टेशन पर मौजूद दिखें। ट्रेन से उतरने के बाद छात्रों की स्क्रीनिंग की गयी। उसके बाद गोपालगंज एवं पूर्वी चंपारण के छात्रों को वहां से आने वाले पदाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। जबकि सीवान के छात्रों को उनके प्रखंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। वहां से अभिभावक होम क्वारेंटाइन में रखने का शपथ पत्र भरकर अपने बच्चों को घर ले जाएंगे। वहीं, इससे पहले श्रमिक स्टेशन ट्रेन के सीवान जंक्शन पहुंचने से पहले जिला प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर से मीडिया कर्मियों को हटाया गया।

You may have missed