गोपालगंज: मुखिया एवं पूर्व प्रत्याशी ने किया हैंडवाश का वितरण

गोपालगंज (शैलेश तिवारी)। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के छठीयाव पंचायत में कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए हैंडवाश का वितरण किया गया। जिसमें मुखिया कृष्ण कुमार मिश्रा एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मलय कुमार मिश्रा, पूर्व मुखिया अनिल राम, उप मुखिया आशोक शुक्ल, संतोष मिश्रा एवं पैक्स कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ और भी लोगों ने भोरे प्रखंड के छठियाव के दिघवा ग्राम में घर-घर जाकर हैंडवाश का वितरण किया। गांव के लोगों का कहना है कि इस बीमारी से लोगों को बचाव के लिए कोई अगर आया है तो हमारे मुखिया जी आए हैं जो इस बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता तो फैला हीं रहे हैं, साथ मे हैंड वाश का वितरण कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed