February 21, 2026

गोपालगंज : बहेरवा बाजार में लॉक डाउन की उड़ रही धज्जियां, खुले होटल

गोपालगंज (शैलेश कुमार तिवारी)। बिहार के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत बहेरवा बाजार में खुलेआम होटल चलाया जा रहा है। यह बहेरवा बाजार मिरगंज-समौर मार्ग पर यूपी-बिहार की सीमा से लगभग ढाई किलोमीटर दूर है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जहां पूरे देश में लॉक डाउन है। वहीं होटल खुला है, लोगों की भीड़ भी उक्त दुकानों पर लगती है, लेकिन स्थानीय प्रशासन बेखबर है। यहीं नहीं लोग अनावश्यक रूप में बाजारों में खुलेआम घुमते हुए दिख रहे हैं। यह आलम बहेरवा बाजार के अलावा पंचदेवरी और भोरे थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महरादेव बाजार का भी है। जहां लॉक डाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
आज पूरा देश कोरोना जैसे घातक बिमारी को दूर करने के लिए अपने-अपने घरों में है। लेकिन कुछ लोग सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाकर होटल खोल रहे हैं। ऐसे में बेवजह लोगों की भीड़ लगनी तय है। प्रशासन को शहर के साथ-साथ छोटे-छोटे बाजारों और कस्बों के उपर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, तभी कोरोना को हरा पाना संभव होगा।

You may have missed