February 15, 2026

फतुहा : गुमटीनुमा दुकान से विदेशी शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार

फतुहा। गुरुवार अहले सुबह पटना के नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सबलपुर स्थित एक गुमटीनुमा दुकान से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 414 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है। बरामदगी के समय गुमटी का मालिक कल्लू अहमद भागने में सफल हो गया लेकिन पुलिस ने उसके 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद विक्की को गुमटी से ही गिरफ्तार कर लिया। गुमटी में रायल चैलेंजर्स, रायल स्टेज व इम्पीरियल ब्लू का शराब कार्टून में भरकर रखे गये थे। गुमटी मालिक व उसके बेटे द्वारा गुमटी से ही अन्य परचुनी सामानों के साथ-साथ शराब की बिक्री किया करते थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए की बतायी जाती है। नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार ने बताया कि इस सड़क से गुजरने वाले वाहन मालिकों को भी इस गुमटी के द्वारा शराब उपलब्ध कराया जाता था। इसी आधार पर पुलिस को सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।

भाई ने भाई को पीटकर किया जख्मी
फतुहा। डुमरी गांव में आपसी बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक रंजय कुमार ने थाने में बड़े भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। जख्मी युवक रंजय कुमार के अनुसार उसके पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। इसके बाद घर में रहने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। घर बंटवारे की जब भी बात की जाती है तो बड़ा भाई उसके साथ मारपीट करने लगता है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed