गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना किम जोंग से की, कृषि बिल पर किसानों का विरोध नहीं

पटना। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से करके माहौल पर गर्मा दिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को लखीसराय के बड़हिया स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थ। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना दक्षिण कोरिया के तानाशाह किम जोंग से की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी अपने विरोधियों की हत्या की राजनीति करती हैं। कोई जुलूस निकाले तो उसकी भी हत्या हो जाती है। इस बार बंगाल के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और ममता बनर्जी का बंगाल से जाना तय है। वे पूरी तरह से डिक्टेटर की भूमिका में हैं।
इसके अलावा गिरिराज सिंह ने किसानों के आंदोलन और वन नेशन, वन इलेक्शन पर भी अपनी बातें रखते हुए कहा कि आज एक देश एक चुनाव का समय आ गया है। भारत के अंदर एक चुनाव समाप्त होता है तो अनेक राज्यों में विधानसभा का चुनाव शुरू हो जाता है, वह समाप्त होता है तो स्थानीय निकाय के चुनाव का समय आ जाता है। इससे विकास बाधित हो रहा है साथ ही अलग-अलग चुनाव से समय व धन बर्बाद होता है, इसलिए इसे राज्य से न देखकर एक देश एक चुनाव पर सहमति बननी चाहिए।
उन्होंने लगे हाथ किसान बिल पर कहा कि इस पर किसानों का विरोध नहीं है। इसमें कुछ पार्टी की राजनीति मंडियों के तहत थी। आज पांच साल में एमएसपी का रेट 40 प्रतिशत से ऊपर गया, दलहन में 70 प्रतिशत से ऊपर गया। इस बार भी खरीदारी हो रहा है। जो मंडियों की राजनीति करते हैं, वही लोग इसमें लगे हुए हैं। किसान इसमें शामिल नहीं हैं।

About Post Author