December 5, 2025

गया को रेड जोन में रखने पर बिहार सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय से मांगा स्पष्टीकरण

पटना। बिहार सरकार ने गया को रेड जोन में शामिल किए जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। बता दें गया में कुल 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से पांच ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। बिहार में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या 540 हो गई है। हालांकि इनमें 142 पॉजिटव मरीज स्वास्थ्य होकर अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं। वर्तमान में बिहार में 383 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में अब तक 28 हजार 791 स्वाब के सैम्पल की जांच की जा चुकी है। राज्य में कोरोना की जांच अब 7 जांच केंद्रों पर की जा रही है। वहीं कोरोना से अब तक 4 मरीजों की मौत हुई है। इनमें मुंगेर, वैशाली, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण के मरीज शामिल हंै। हालांकि इन मरीजों को पहले से भी क्रॉनिक बीमारी थी। बिहार में वर्तमान में 32 जिले कोरोना से प्रभावित हैं।

You may have missed