February 15, 2026

बाढ़ : खेत में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के परसावा गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान काजीचक मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय टुनरु यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव जब्त कर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया है। बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि टुनरु परसवा गांव में पट्टे पर खेती करता था। वह अपने खेत में पटवन करने के लिए गया था। तार जोड़ने के दौरान वह करंट की चपेट मे आ गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि टुनरु इकलौता चिराग था।

You may have missed