February 15, 2026

PATNA : खेत में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत

फुलवारी शरीफ। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में खेत में काम कर रही एक 55 वर्षीय महिला की मौत करंट लगने से हो गयी। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर विलाप करने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जुझारपुर गांव निवासी शीला देवी, पति श्रवण चौधरी की बिजली के तार के स्पर्श से मृत्यु हो गई है। उसे खेत में काम करने के लिए किसान ले गये थे, जहां मोटर के पास खुले तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। वहीं इस मामले में स्थानीय थाना को कोई सूचना नहीं दी गयी। गौरीचक थाना के थानेदार लालमणि दुबे ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना करंट लगने से किसी महिला की मौत की नहीं आई है।

You may have missed