February 17, 2026

खबरें मसौढ़ी की : घर में घुसकर कीमती जेवरात ले भागें बदमाश, बिजली चोरी पर जुर्माना

घर में घुसकर 50 हजार नगदी समेत कई कीमती जेवरात ले भागें बदमाश
मसौढ़ी। पटना जिला के मसौढ़ी थाना के भैंसवां मठ गांव के राजबल्लभ प्रसाद के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने 50 हजार नगदी के साथ एक स्मार्टफोन व कई कीमती जेवरात गायब कर दिया। घटना बीते बुधवार की देर रात की बताई जाती है। बीते बुधवार की रात राजबल्लभ प्रसाद अपने घर के एक कमरे से सो रहा था। इस बीच देर रात चोरों की आहट को महसूस कर वह जाग उठा और शोर मचाते हुए एक चोर को पकड़ने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका और वह अपने अन्य साथियों के साथ वहां से भाग निकला। हालांकि भागने के दौरान एक बदमाश का चादर और चप्पल घर में छूट गया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। इस संबंध में राजबल्लभ प्रसाद ने शुक्रवार को मसौढ़ी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मीटर बाईपास कर बिजली चोरी में हजारों का जुर्माना
मसौढ़ी। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, मसौढ़ी के सहायक विद्युत अभियंता चंद्रमणि कुमार निराला के नेतृत्व में थाना के बदरोई गांव में शुक्रवार को छापेमारी की गई। आरोप है कि इस दौरान गांव के जमाहिर प्रसाद के घर में मीटर बाईपास कर अवैध रूप से समरसेबल मोटर चलाया जा रहा था। इस बीच विद्युत विभाग की टीम ने उसके घर में बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी में जमाहिर प्रसाद के पर कुल 73 हजार 730 रूपए का जुर्माना किया गया। साथ ही उसके खिलाफ मसौढ़ी थाना में नमाजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

You may have missed