खबरें फुलवारी शरीफ की : कोरोना के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, आओ बचाओ का तरीका सीखें
कलाकारों ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक
फुलवारी शरीफ। मंगलवार को फुलवारी शरीफ की नाट्य संस्था सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के कलाकारों एवं पटना के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार और महेश चौधरी के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के प्रति सतर्कता हेतु एम्स के निकट नवादा मोड़ पर दलित समुदाय के लोगों और राहगीरों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दलित बस्ती छेदी टोला के झुग्गी-झोपड़ियों, बदहाल बस्तियों में रहने वाले असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच साबुन, हैंड सैनेटाइजर एवं फेस मास्क का वितरण किया गया। यहां कलाकारों ने कोरोना वायरस की जानकारी आधारित तख्ती में लेकर लोगों के बीच जागरूक किया।
पटना एम्स के ट्रामा एंड इमरजेंसी सेंटर हेड डॉ. अनिल ने बताया कि खांसने या छींकने के वक्त रिस्पाईरेटरी हाइजीन का ध्यान रखें। जैसे कि मास्क लगाना, अपनी केहूनी को मोड़ कर मुंह पर रखना ताकि खांसने के दौरान जो ड्रॉपलेट मुंह से निकले, वह दूसरों को संक्रमित ना कर सके, संक्रमित व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी पर रहे, अपने हाथों को साबुन से हर दो-दो घंटे पर धोएं। इसके अलवा अगर किसी को यह बीमारी होने की संभावना हो तो उसे 14 दिन तक आइसोलेशन में रखें। डॉ अनिल ने बताया कि कोरोना मच्छर काटने से नहीं होता है एवं एंटी बायोटिक खाने से इस बीमारी को नहीं रोकी जा सकती है। गर्भ के दौरान यह बीमारी बच्चों में संक्रमित नहीं होता है। मंच के वरीय रंगकर्मी महेश चौधरी ने लोगों से अपील की कि भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें। इस आयोजन में सौरभ राज, सुरज मल, प्रवीण, राकेश बैरवा, कामेश्वर, प्रकाश मणि, जगतनारायण भट्ट, राम नरेश महतो, राजेश कुमार, रजनीश कश्यप, टूटू शर्मा, राजीव रंजन, आर्यन, सांभवी, प्रमोद, करण समेत कई लोग मौजूद थे।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल में कोरोना के बारे में जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत
फुलवारी शरीफ। मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम, आदर्श अस्पताल के प्रांगण में कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कोविड-19 के बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में अस्पताल के बीमित व्यक्तियों, मरीजों एवं उनके परिवारजनों को कोरोना वायरस के महामारी एवं इसकी रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गयी । करोना वायरस के संक्रमण से कैसे बचा जाये इस संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए राजेश कुमार बताया कि कैसे मास्क एवं सैनिटाइज का प्रयोग करना चाहिए। इसके आलावा भीड़-भाड़ वाले जगह पर जाने से बचने को कहा गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि ईएसआईसी लगातार अपने लाभुकों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। सभा में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एपी सिंह, डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. विजय कुमार केशरी, डॉ. रुद्र भान यादव एवं अन्य चिकित्सक समेत ईएसआईसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
आओ कोरोना वायरस से बचाओ का तरीका सीखें नामक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फुलवारी शरीफ। इमारत ए शारिया द्वारा संचालित मौलाना सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल में मंगलवार को आओ कोरोना वायरस से बचाओ का तरीका सीखें जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इमारत शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिवली अल कासमी ने कहा कि कोरोना से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, हम इसे सुरक्षा और उपाय और स्वच्छता से सुरक्षित रह सकते हैं। इस बीमारी की रोकथाम के लिए यह ध्यान रखना कि गंदगी से बचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने स्वच्छता को भी महत्व दिया है। इस्लाम के दिए गए निर्देशों का पालन करें हाथ, मुंह और शरीर को साफ रखें, नाखूनों को छोटा रखें, प्रत्येक प्रार्थना के समय सुन्नत के अनुसार वुडू करें, ताकि हम इस वायरस से काफी हद तक बच सकते हैं। साथ ही मस्जिदों की सफाई की व्यवस्था करें, ऐसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जहां लोग इकट्ठा होते हैं, वहां सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। कोरोना वायरस ठंडी चीजों और स्थानों में अधिक होती हैं, इसलिए कोल्ड ड्रिंक का कम उपयोग करें और गर्म पानी का उपयोग करें, धूप में थोड़ी देर बैठने की पाबंदी से भी इस वायरस का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
अस्पताल के सचिव मौलाना सोहेल अहमद नदवी ने मौलाना सज्जाद होस्पिटल के बारे में बताया कि 1987 से इमारते शरिया के इस अस्पताल स्वच्छता और सेहत के क्षेत्र में बिल्कुल मामूली एवं कम खर्च पर गरीबों और जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा मुहैया कराता है। जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. एस निसार अहमद साहिब, सैयद निसार अहमद साहिब एड अहमद साहिब, डॉ गुलाम मोहिउद्दीन अशरफी, डॉ. नजीर अहमद खान, डॉ. स्नेधा सिन्हा, डॉ. शाप्रा शाहन, डॉ. नुसरत यासमीन, डॉ. राखी सिंह आदि शरीक रहे।

