खबरें फतुहा की : साइकिल चलाकर लखनऊ से पहुंचे, प्रवासी शिक्षकों को भेजा गया घर, सरकारी भवन हुए सैनेटाइज

साइकिल चला लखनऊ से पहुंचे फतुहा, जाएंगे गिदधौर
फतुहा। सोमवार को सुबह लखनऊ से साईकिल चला प्रवासियों का एक जत्था फतुहा पहुंचा। ये लोग लखनऊ से तीन दिन पहले चले थे। प्रवासियों की माने तो 500 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। अब करीब 250 किमी की दूरी तय कर गिदधौर जाना है। लखनऊ में ये सभी प्रवासी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। लॉक डाउन में ठेकेदारों ने सभी प्रवासी को हटा दिया तथा काम न कराने की घोषणा कर दी। काम छूटते ही घर वापसी ही एक रास्ता था। प्रवासियों को बांकीपुर गोरख निवासी संजय कुमार मेहता के द्वारा चूड़ा व गुड़ देकर नाश्ता कराया गया। इसके बाद सभी अपने गंतव्य स्थल के लिए साईकिल से ही रवाना हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=PcI03zLKpW8&feature=youtu.be

फतुहा में फंसे 12 प्रवासी शिक्षकों को भेजा गया घर


फतुहा। लॉकडाउन में फतुहा में फंसे 12 प्रवासी शिक्षकों को आज उनके घर दार्जिलिंग के लिए भेज दिया गया है। ये सभी शिक्षक फतुहा के एक निजी स्कूल संस्कार बोर्डिंग में अध्यापन का काम वर्षो से कर रहे थे। सभी शिक्षक पटना से चलने वाली एक विशेष ट्रेन से दार्जिलिंग को जाएंगे। इसके पहले स्कूल प्रशासन द्वारा उन्हे पुष्प वर्षा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रेम कुमार, राजेश गिरि तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे।

सरकारी भवनों को किया गया सैनेटाइज


फतुहा। रविवार को फतुहा के सरकारी भवनों को केमिकल का छिड़काव कर सैनेटाइज किया गया। थाना, प्रखंड परिसर, हाईस्कूल तथा पशु चिकित्सालय को सैनेटाइज किया गया। यह सैनेटाइज केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सौजन्य से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है। मौके पर कला संस्कृति मंच के संयोजक वरुण सिंह, विक्की सिंह, अभिषेक झा, अरुण झा के साथ साथ नगर अध्यक्ष शोभा देवी भी मौजूद थे।

You may have missed