खबरें फतुहा की : रेल पुलिसकर्मियों ने किया योग, दो आरोपी गिरफ्तार, देवर ने पीटा

रेल पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास
फतुहा। रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल पुलिस कर्मियों द्वारा योग का अभ्यास किया गया। यह योगाभ्यास जीआरपी प्रभारी परदुमण सिंह के नेतृत्व में किया गया। कपाल भारती, अनुलोम-विलोम के साथ साथ कई अन्य प्रकार के भी योगाभ्यास किया गया। दुसरी तरफ पटना से आए योगगुरु के द्वारा भी कॉलेज के मैदान में लोगों को योग करा स्वस्थ व संतुलित रहने का मंत्र बताया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शोभा देवी के नेतृत्व मे योगाभ्यास किया।

फरार आरोपी गिरफ्तार
फतुहा। रविवार को पुलिस ने पूर्व में हुई लूटपाट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था। फरार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के दोस्त मोहम्मद पुर निवासी मनोज कुमार है। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी उसके घर से की गई है।

बर्बरता की पीड़िता का पति गिरफ्तार
फतुहा। कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर की बर्बरता से पीड़ित महिला के पति को पुलिस ने बीते रात गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक विकास कुमार है। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि पीड़ित महिला के प्रताड़ना में प्रत्यक्ष रुप से उसके पति का भी योगदान रहा है। विदित हो कि कुछ दिन पहले पांच महीने की गर्भवती पीड़िता अपने ससुर के बर्बरता की शिकार हो गयी थी। इस घटना में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी क्षति इलाज के दौरान हो गई थी। पति ने इस घटना के बाद उसका इलाज भी ठीक से नहीं कराया था। हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी पीड़िता का ससुर अभी फरार बताया जाता है। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

देवर ने भाभी को पीटा


फतुहा। रविवार को पैसे के लेनदेन के विवाद में देवर ने भाभी की पिटाई कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला सरला देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने जख्मी महिला का इलाज पीएचसी मे कराया है। बताया जाता है कि महिला का देवर के साथ पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद था, जिसकी पंचायत करायी जा रही थी। पंचायत के फैसले से नाराज आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी।

You may have missed