December 11, 2025

खबरें फतुहा की : राजद कार्यकर्ताओं ने बांटे राशन, जालसाजों ने उड़ाए खाते से पैसे

राजद कार्यकर्ताओं ने बांटे राशन
फतुहा। मंगलवार को राजद कार्यकर्ता भी गरीबों व असहायों के लिए अपने हाथ आगे बढाए। छोटी लाइन बाजार में बजाप्ता काउंटर लगा सैकड़ों गरीबों के बीच राजद कार्यकर्ताओं ने राशन सामग्री का वितरण किया। खासकर देहाती क्षेत्र से आने वाले गरीबों के बीच विधायक डॉ. रामानंद यादव के निर्देश पर राशन का वितरण किया गया। मौके पर राजद कार्यकर्ताओं में श्याम नंदन यादव, दयानंद यादव, नवल किशोर प्रसाद, पप्पू चन्द्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे। दूसरी तरफ लोजपा नेता सतेंद्र सिंह के सौजन्य से गांधी टोला मकसुदपुर में राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान रंजीत यादव, केशर प्रसाद व अनिल चन्द्रवंशी समेत कई लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेटे ने मां के खाते में डाले पैसे, जालसाजों ने उड़ाए
फतुहा। मंगलवार को मोमिदपुर गांव की एक महिला के खाते से एटीएम क्लोन कर जालसाजों द्वारा दस हजार रुपए उड़ा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित खाताधारक महिला राजमणि देवी ने अज्ञात जालसाजों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि गुजरात में रह रहे बेटे ने लॉक डाउन की मुसीबत को टालने के लिए महिला के खाते में बीते तीन अप्रैल को दस हजार रुपये जमा कराए थे। लेकिन चार अप्रैल को ही जालसाजों ने एटीएम क्लोन कर खाते से पैसे उड़ा लिए। महिला को इस बात की जानकारी तब मिली जब वह मंगलवार को पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची।

You may have missed