खबरें फतुहा की : मास्क व सीनेटाइजर वितरित, महिला की पिटाई, पूर्व प्राचार्य का निधन

फेस मास्क व सीनेटाइजर वितरित
फतुहा। शुक्रवार को हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार के द्वारा पुलिसकर्मियों व पत्रकारों के बीच फेस मास्क, शील्ड मास्क तथा लिक्विड सीनेटाइजर बांटे गए। इस मौके पर उन्होने कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए आपस में दूरी बनाए रखने की अपील की। चुनाव संबंधित बाते पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चुनाव होते रहते हैं। सरकार भी बनती व गिरती रहती है लेकिन इस समय चुनाव से ज्यादा कोरोना जैसे बिमारी से आम लोगों को बचाना जरुरी है। मौके पर पत्रकार तथा पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

युवकों ने महिला की पिटाई कर किया जख्मी, शिकायत दर्ज
फतुहा। बीती रात्रि रायपुरा केवला तल में असमाजिक तत्व के दो युवक ने एक महिला की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। जख्मी महिला थाने पहुंची तथा दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने उसका इलाज पीएचसी में कराया है। पीड़ित महिला नीलम देवी के अनुसार, असमाजिक तत्व के दोनों युवक उसे बार-बार अपना घर व जमीन खाली करने का धमकी दे रहे थे। जब महिला ने घर खाली करने से इंकार किया तो दोनों युवक ने उसे पिटाई कर जख्मी कर दिया। महिला के अनुसार युवक ने पिस्तौल के बट से हमला कर जख्मी कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

पूर्व प्राचार्य के निधन पर पुस्तकालय परिवार दुखी


फतुहा। शुक्रवार को गोविंदपुर स्थित विश्वबंधु पुस्तकालय में पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद तथा पुस्तकालय अध्यक्ष बिंदा प्रसाद के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तकालय परिवार ने उनके योगदानो की चर्चा करते हुए बताया कि वे शिक्षा के प्रसार के लिए अपना जीवन हमेशा समर्पित रखते थे। इस मौके पर पुस्तकालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

You may have missed