खबरें फतुहा की: भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चार को भेजा गया जेल, युवक घायल
रेलवे ट्रैक के किनारे खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
फतुहा। रविवार को सुबह नदी थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास एक खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। विदेशी शराब में 104 केन बीयर तथा 196 पीस 8 पीएम का टेट्रा पैक शामिल है। यह सभी शराब दो बैग में भरे हुए थे। बताया जाता है कि धंधेवाज कृपाल टोला के पास इस शराब की खेप को किसी ट्रेन से उतारकर ले जाने की तैयारी कर रहा था तभी पुलिस को देखते ही बैग खेत में छोड़कर फरार हो गया। नदी थाना प्रभारी सकेंद्र कुमार बिंद के अनुसार धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।

हत्या के आरोपी समेत चार को भेजा गया जेल
फतुहा। शनिवार को पुलिस ने हत्या के एक आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे जाने वालो में बांकीपुर मछरियावां के प्रमोद पासवान को एक साल पहले हुई एक हत्या के आरोप में जेल भेजा गया है। वहीं बरुणा निवासी शरबजीत कुमार को लूटपाट करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावे सोनारु में हुए मारपीट का आरोपी शेष नारायण कुमार को जेल भेजा गया है। साथ ही शराब के नशे में गिरफ्तार रायपुरा के गुड्डू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रुप से घायल, रेफर
फतुहा। शनिवार सुबह प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन से गिर कर एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को अन्य यात्रियों के सहयोग से रेल पुलिस ने तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे एनएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान गोविंदपुर बाजार निवासी मो. अमजद फैजल के रुप में हुई है। बताया जाता है कि युवक श्रमजीवी एक्सप्रेस में सवार हो रहा था तभी असंतुलित होकर वह प्लेटफार्म के नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया।

