February 12, 2026

खबरें फतुहा की : पदभार संभालते ही स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित, वृद्धा को पीटा, वामपंथियों का विरोध दिवस

पदभार संभालते ही स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रभारी किए गए सम्मानित
फतुहा। मंगलवार को पीएचसी का प्रभार संभालते ही डॉ. सुधा शंकर राय को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही पीएचसी में कार्यरत जाने-माने चिकित्सक डॉ. राज कुमार प्रसाद व स्वास्थ्य कर्मियों की भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान फतुहावासियों के तरफ से प्रेम यूथ फाउंडेशन के द्वारा किया गया। डॉ. सुधा शंकर की माने तो पीएचसी को साफ-सुथरा रखना तथा व्यवहारिक बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर प्रेम कुमार, शिशुपाल यादव, कपिलदेव प्रसाद, कुलदीप सिंह, सुधीर कुमार, लखन प्रसाद समेत कई समाजसेवी मौजूद थे।

जमीन के लिए दबंगों ने वृद्धा को पीटा
फतुहा। मंगलवार को गोरी पुंदह गांव में दबंगों ने एक वृद्धा को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी वृद्धा सुमित्रा देवी ने थाने में दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि वृद्धा की गांव में कुछ जमीन है, जिसे दबंग लोग लगातार लिख देने का दबाव दे रहे हैं। जब वृद्धा ने जमीन लिखने से इनकार कर दिया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी।

वामपंथियों का राज्यव्यापी विरोध दिवस


फतुहा। मंगलवार को वामपंथी दलों द्वारा राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया गया। दलों ने प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के तत्कालीन नीतियों की विरोध किया। वाम दलों ने पीएम केयर फंड से सभी प्रवासियों को घर पहुंचाने की मांग की तथा पीएम केयर फंड से ही आपदा रहने तक उनके परिजनों को राशन पानी व रोजगार देने की मांग की। मौके पर शैलेंद्र यादव, रेखा देवी, सोना देवी, पंकज यादव, डॉ. अवधेश कुमार, सुदामा दास, दीना साव समेत कई वामपंथी कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed