खबरें फतुहा की: जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, मानव श्रृंखला का रिहर्सल, बोरिंग के गढ्ढे में गिरी भैंस

जमीन विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, एक घायल, रेफर
फतुहा। शनिवार को डुमरी गांव में एक जमीन पर मकान बनाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट के घटना में एक गुट के एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को पीएचसी लाया गया, जहां से उसे एनएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक सुधीर चौधरी है। इस संदर्भ मे घायल युवक की पत्नी नीलम देवी ने विरोधी गुट के खिलाफ मारपीट करने तथा घर से हजारों की नकदी समेत गहने की लूटपाट की जाने का आरोप लगाते थाने मे शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि सुधीर चौधरी का बगल के ही जनार्दन चौधरी के साथ एक जमीन पर घर बनाने को लेकर विवाद हो गया था।

25 फीट नीचे बोरिंग के गढ्ढे में भैंस गिरी, रैंप का रास्ता बनाकर भैंस को बाहर निकाला गया


फतुहा। शनिवार को सुबह स्थानीय शीशामील के विजयनगर मुहल्ले में 25 फीट नीचे बोरिंग के गढ्ढे मे एक भैंस जा गिरी। यह देखकर मुहल्लेवासियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मुहल्लेवासियों ने इस बात की जानकारी नगर निकाय को दी। नगर निकाय के कर्मियों ने तत्काल जेसीबी मशीन से बोरिंग तक रैंप नुमा रास्ता बनाया। इसके बाद भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। भैंस मुहल्ले के ही सुनील कुमार की थी, जो खूंटे से खुलकर बोरिंग के तरफ चली गई थी। सुनील कुमार ने इस भैंस को तीन महीने पहले 65 हजार में खरीदी थी।

मानव श्रृंखला को लेकर नगर परिषद कार्यालय में किया गया रिहर्सल
फतुहा। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में मानव श्रृंखला को लेकर आजीविका मिशन की महिलाओं के द्वारा रिहर्सल किया गया। इसके पहले आजीविका मिशन से जुड़े महिलाओं को नगर प्रबंधक ब्रजेश सिंह के द्वारा श्रृंखला बनाने तथा अपनी ओर से एक विशिष्ट पहचान छोड़ने की प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद सुलेमान व पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय गोप भी मौजूद थे।

You may have missed