खबरें फतुहा की : महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजा, रेलकर्मियों का हुआ स्क्रीनिंग, माकपा ने दिया धरना

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजा, सोशल डिस्टेंस को धो डाला
फतुहा। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की तथा पंडितों के द्वारा किए जा रहे कथा वाचन को भी ध्यान से सुना। शहर के अंदर प्रखंड कार्यालय, शीशामील मोड़, बाबा कल्याण नाथ में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के द्वारा वट सावित्री का पूजन किया गया। वट वृक्ष के पास सुबह से ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। जहां-जहां वट सावित्री की पूजा की गयी, वहां कोई न तो लॉकडाउन के नियम थे और न ही सोशल डिस्टेंस। दूरदराज से भी महिलाएं निजी वाहन से आकर वट सावित्री की पूजा की। हालांकि पुलिस भी गश्ती करती रही। कई जगहों पर तो पुलिस वट वृक्ष के पास भी पहुंची लेकिन महिलाओं ने पूजा के आगे एक भी नहीं सुनी और हर महिलाएं भीड़ में पूजा कर वट वृक्ष का फेरा लगाती रही। यह सिलसिला शाम तक जारी रही।

स्टेशन खुलने से पहले रेलकर्मियों का कराया गया स्क्रीनिंग


फतुहा। स्टेशन खुलने से पहले शुक्रवार को सभी रेलवे स्टाफ का स्क्रीनिंग कराया गया। यह स्क्रीनिंग दानापुर मंडल से आए डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा की गई। साथ में जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की भी स्क्रीनिंग करायी गयी। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ज्ञानेश कुमार झा समेत रेलवे के कई स्टाफ मौजूद थे।

माकपा ने देश में केरल मॉडल लागू करने की मांग किया
फतुहा। शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजरुख गांव में सांकेतिक धरना दिया तथा सरकार से पूरे देश में मजदूरों के हित के लिए केरल मॉडल लागू करने की मांग की। साथ ही काम से अपने घर लौटे प्रवासियों के लिए यथाशीघ्र रोजगार सृजन करने की मांग की। मौके पर राजनंदन सिंह, अरविंद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

You may have missed