खदानों, एयरपोर्ट को निजीकरण के खिलाफ पटना में कई जगह कार्यक्रम आयोजित
पटना। जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) और एसएफआई बिहार राज्य कमिटी देशव्यापी आह्वान के तहत खदानों और एयरपोर्ट, बिजली के निजीकरण के खिलाफ एवं रक्षा मामलों में एफडीआई के खिलाफ, क्वॉरंटाइन सेंटर में सभी मूलभूत सुविधाएंं उपलब्ध कराने, सभी मजदूरों को बिहार में रोजगार देने, बैंको से आसान तरीके से लोन, सभी बेरोजगारों को 5000 रुपया बेरोजगारी भत्ता देने, बिहार में उद्योग लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर पटना में लॉक डॉउन का पालन करते हुए कई जगह प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, जिला सचिव सुरेश वर्मा, सतेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर सी पी मंडल, अनिल रजक, प्रियंका वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


