February 18, 2026

कोरोना वायरस को ले नीतीश सरकार चौकस, मौत होने पर आश्रितों को मिलेंगे 4 लाख

पटना। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर पूरा बिहार अलर्ट पर है। गांव-गांव तक के लोग सजग व सतर्क हो गए हैं। यहां तक की सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह चौकस हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नीतीश सरकार ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए बिहार में कोरोना वायरस से मौत होने पर मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। यह मदद स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के माध्यम से उपलब्ध होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव कार्यालय को इस आशय का पत्र भेजा है।
पत्र में यह विस्तार से बताया गया है कि कोरोना वायरस से निबटने को ले राज्य को किस-किस तरह से मदद की जानी है। कोराना वायरस से होने वाली मौत का मुआवजा वैसे लोगों के आश्रितों को भी दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जो इसके बचाव के लिए चल रहे अभियान में शामिल थे। संबंधित प्राधिकार से इसकी पुष्टि करानी होगी। गृह मंत्रालय के निर्देश में यह भी कहा गया कि जांच में अगर कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो ऐसे मरीजों के इलाज का खर्च राज्य सरकार देगी। राज्य सरकार को यह राशि तय करनी है कि इलाज के तहत खर्च की जाने वाली राशि की सीमा क्या होगी। संक्रमण को ले किए जाने वाले उपाय, सैैंपल संग्रह और स्क्रीनिंग को ले भी निर्देश जारी किए गए हैैं। स्टेट एग्जक्यूटिव कमेटी को कोरोना वायरस के फैलाव पर अगले 30 दिनों के लिए योजना बनानी है। स्टेट एग्जक्यूटिव कमेटी को यह तय करना है कि कितनी संख्या में संक्रमण मुक्त किए जाने को ले कैंप तैयार किए जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी सहायता नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के माध्यम से भी उपलब्ध कराएंगे। उपकरणों के क्रय के लिए भी राशि स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड से दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

You may have missed