कोरोना काल में 3 महीने से जेल में बंद पटना विवि छात्रसंघ अध्यक्ष को रिहा करे सरकार : आइसा

फुलवारी शरीफ। छात्र संघटन आइसा के राज्य सह सचिव आकाश कश्यप ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि पटना विवि छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष यादव 3 महीने से जेल में है और ऐसे में जब कोरोना का खतरा बिहार और खासकर पटना में प्रचंड पर है, नीतीश सरकार मनीष यादव के मामले पर संज्ञान लेते हुए जेल से रिहाई करवाए। उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं पूरे देश में जो आंदोलनकारी जेल में हैं, वह कोरोनो से संक्रमित हो रहे हैं। अखिल गगोई-वरवर राव जैसे लोग कोरोना पोजेटिव हो गए हैं। इस तरह के मामले को देखते हुए तत्काल पीयू छात्र यूनियन अध्यक्ष मनीष यादव को रिहा किया जाए।
आकाश कश्यप ने कहा कि आइसा यूजीसी के गाइडलाइन के खिलाफ पूरे देशभर में सिग्नेचर कैम्पेन चला रहा है। मानव संसाधन विभाग और यूजीसी को मेल करके परीक्षा लेने वाले फैसला वापस लेने और प्रमोट करने की मांग कर रहा है। आइसा नेता ने नीतीश सरकार से मांग किया है कि बिहार को श्मशान राज्य से बचाना है तो बिहार के स्वास्थ्य बदहाली को ठीक करे और बिहार में प्रतिदिन 30 हजार कोरोना का जांच और घर-घर जांच की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

You may have missed