December 7, 2025

कैमूर जिला प्रशासन ने बिना हेलमेट और मास्क पहने लोगों से वसूला जुर्माना, दिए मास्क भी

भभुआ (कैमूर)। बिहार सरकार के निर्देशानुसार 16 से 31 जुलाई तक पूरे बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ है। उसी को लेकर कैमूर जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरूवार को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा चौक पर स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार और अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर बिना हेलमेट और बिना मास्क लगाए लोगों का चलान काटा गया।

वहीं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट के घूमते प्रत्येक मोटरसाइकिल पर 500 रुपया का फाईन किया गया है। कुल 33 मोटरसाइकिल से 16500 रुपया का चालान काटा गया और 17 लोगों को बिना मास्क का फाईन किया गया। वहीं बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बिना मास्क पहने हुए लोगों को घूमते हुए 50 रुपया का फाईन किया गया, कुल 17 लोगों से 850 रुपया का जुर्माना किया गया और साथ में चलान काट कर उन्हें 2 मास्क भी जीविका के द्वारा दिया गया और सभी को निर्देश भी दिया गया कि बिना मास्क बाहर ना निकले और इसे गंभीरता से लें और वहीं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने अपने दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे।

You may have missed