केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर फतुहा के राजनीतिक गलियारे में शोक

फतुहा। जैसे ही यह खबर आई कि लोजपा के संस्थापक व केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान अब नहीं रहे, वैसे ही स्थानीय राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर फैल गई। लोजपा के साथ-साथ सभी दल के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है तथा बिहार की राजनीति का सशक्त तारा के डूब जाने की बात कही है। लोजपा के रंजीत यादव, सुरेश यादव, अनिल चन्द्रवंशी, अनीता पाटनी, कमलेश पासवान, दीलीप पासवान, मोहम्मद चुन्नू, मंटु जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता ने दुख जताया है तथा पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
वहीं भाजपा के शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, पारसनाथ यादव, राम तीर्थ कुमार, सुनील वर्मा, विक्की सिंह समेत कई कार्यकर्ता ने गहरी संवेदना प्रकट की है। राजद के श्यामनंदन यादव, मृत्युंजय यादव, दयानंद यादव, विनोद यादव, मनोज यदुवंशी, भोला सिंह, धर्मवीर गोप समेत कई कार्यकर्ता ने दुख जताया है। जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. निहोरा यादव, सतेन्द्र यादव, किसटो सिंह, रंधीर यादव, अभय सिंह, राजू कुमार समेत कई कार्यकर्ता व समाजसेवी कपिलदेव प्रसाद, महेन्द्र पासवान, रामानन्द पासवान समेत कई लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।