कुछ इस अंदाज में वोट मां रहे प्रत्याशी : हम देवेंद्र मांझी, जीतन राम मांझी जी के मेहमान हैं आशीर्वाद दीजिये…..
पटना (अजीत यादव)। जहानाबाद और गया को जोड़ने वाली मखदुमपुर विधानसभा सीट से हम के प्रत्याशी इंजीनियर देवेंद्र मांझी सुबह क्षेत्र में निकल पड़ते हैं और हर घर दरवाजे पर नजर पड़ते ही अपने ससुर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के दामाद होने की बात बताकर जीत का आशीर्वाद मांगते हैं। ईं देवेंद्र मांझी विधानसभा क्षेत्र मखदुमपुर का चौमुखी विकास का वादा कर रहे हैं।
जी प्रणाम, हम इंजीनियर देवेंद्र मांझी, जीतन राम मांझी जी के दामाद हैं। इस बार ईहां मखदुमपुर सीट से हमहीं प्रत्याशी हैं आपलोगन कि विजयश्री का आशीर्वाद चाहते हैं, उसके बाद हाथ जोड़ आगे निकल पड़ते है…। यह अंदाज है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के दामाद ई देवेंद्र मांझी के वोट मांगने का।


हम पार्टी के मखदुमपुर विधानसभा के प्रत्याशी ई. देवेन्द्र मांझी ने विधानसभा के दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोग से मिलकर आशीवाद तथा समर्थन मांगी। इस मौके पर लोगों ने उन्हें आशीर्वाद तथा समर्थन करने का पूरजोर तरीका से समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमें मखदुमपुर विधानसभा के सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मखदुमपुर विधानसभा का चौमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा के लोगों का मान-सम्मान का हमेशा ख्याल रखूंगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मखदुमपुर का तेजी से विकास किया था। उसका प्रतिफल आज हमें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बाकि बचे कामों को भी प्राथमिकता के आधार पर करुंगा। इस मौके पर हम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा, महासचिव नीतीश कुमार दांगी, फुलवारी से पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री श्याम रजक को कड़ी टक्कर देने वाले एनडीए प्रत्याशी रहे राजेश्वर मांझी, राजू भाई, जिला जदयू उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, बीजेपी नेता मुकेश कुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

