February 25, 2026

सीतामढ़ी : किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, सड़क से सदन तक करेगी आंदोलन

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राजद के समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नानपुर की पूर्व प्रमुख रिंकू कुमारी बिल्कुल नए अंदाज में नजर आयी।
सीतामढ़ी युवा राजद जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नानपुर प्रखंड मुख्यालय में पूर्व प्रमुख रिंकू कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने काले कानून का विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व प्रमुख नानपुर रिंकू कुमारी आज बिल्कुल नए अंदाज में ट्रेक्टर पर सवार होकर किसानों के हित में केन्द्र के काले कानून का जमकर विरोध करती नजर आई। इस मौके पर रिंकू कुमारी ने कहा कि जो सरकार किसानों का नहीं हो सकता, वह देश का भी नहीं हो सकता। हम कभी भी किसानों का अहित नहीं देख सकते। इसके लिये राजद सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। केंद्र सरकार अगर किसान विरोधी बिल को संसद में वापस नहीं लेगी, तब तक राजद का आंदोलन चलता रहेगा।
मौके पर सत्येंद्र चौरसिया, उप प्रमुख मो. जाकिर, अमर यादव, शौकत झा, अभिराम पांडेय सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed