February 16, 2026

PATNA : किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानूनों के विरोध में ऐपवा का मार्च

फुलवारी शरीफ। मंगलवार को किसान विरोधी तीनों काले कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में फुलवारी शरीफ के हारून नगर से प्रखंड कार्यालय तक आॅल इंडिया प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। इसके बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य एवं ऐपवा नेत्री कॉमरेड शशि यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीना से किसान दिल्ली के सड़क पर कड़ाके की ठंड में लड़ रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। सत्ता के मद में चूर पीएम मोदी सरकार का अंत किसानों के आंदोलन से शुरू हो चुका है। फुलवारी ऐपवा नेत्ररी अफ़्शां जबीं ने कहा कि दिल्ली में 35 किसानों की मौत शर्मनाक है और प्रधानमंत्री ने किसानों को आतंकवादी कहकर उनका अपमान किया है। देश के अन्नदाता इसे बरदाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम में कैसर बानो, नसरिन बानो, भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरदेव दास, साधु शरण प्रसाद, योगेन्द्र यादव मुर्तजा अली, देवी लाल पासवान शामिल हुए।

You may have missed