किशनगंज : कनकई नदी ने धारा बदली तो बह गया 1.42 करोड़ रुपए से बन रहा पुल

किशनगंज। बिहार के किशनगंज में कनकई नदी ने धारा बदली तो उद्घाटन से पहले ही ‘विकास’ बह गया। 1.42 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल धरासायी हो गया। उक्त वाक्या दिघलबैंक प्रखंड के पथरघट्टी पंचायत में हुई है। पुल धंस जाने के कारण दर्जन भर गांवों के हजारों की आबादी का इंतजार एक बार फिर से बढ़ गया है।
पथरघट्टी के ग्वालटोली के पास कनकई नदी का बहाव तेज हो गया है। कनकई नदी ने इन दिनों अपनी धारा बदली है। जिसके कारण कच्ची सड़क तेजी से कटती गई। इस दौरान निर्माणाधीन पुल के एप्रोच पर चचरी बनाकर लोग आवागमण कर रहे थे। अब पुल के एक हिस्से के धंस जाने से पथरघट्टी पंचायत का इलाका टापू में बदल गया है। पुल धंस जाने के कारण मुख्य धारा से जोड़ने का आस वर्षों से संजोए ग्वाल टोली, गुवाबाड़ी, दोदरा, कमरखोद, बेलबारी, संथाल टोला आदि गांवों के हजारों की आबादी का इंतजार एक बार फिर लंबा हो गया है। 20 मीटर डायवर्जन को नहीं बांधने के कारण करोड़ों का नुकसान हो गया है। यह पुल बनकर तैयार था।
बता दें पिछले 10 साल में कनकई नदी ने काशीबाड़ी, कचना बस्ती तथा मालप्रति जैसे सैकड़ों परिवार वाले गांवों को नक्शे से गायब कर दिया है। ग्वाल टोली का क्षेत्रफल भी पिछले कुछ वर्षों से लगातार छोटा होता जा रहा है।

You may have missed