कार्यकर्ता सम्मेलन : किसानों के बिना भाजपा अधूरी
फतुहा। रविवार को जेठुली के एक शक्ति केन्द्र पर भाजपा के किसान मोर्चा का सम्मान समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अरविंद यादव ने की तथा मंच का संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रही योजनाओं का विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान किसानों को योजनाओं का लाभ उठाते हुए आनंदित रहने का टिप्स भी बताए। उन्होंने कहा कि किसानों के बिना भाजपा अधूरी है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अन्य योजनाओं का भी चर्चा किया।
इसके पहले आए हुए अतिथियों को जेठुली निवासी अरविंद यादव के द्वारा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं में संजीव यादव, वरुण सिंह, केशव कांत सिंह, रूपेश कुमार, मनोज कुमार, अरविंद यादव, भास्कर पटवा, पारसनाथ, शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, विक्की सिंह, शिव शंकर यादव, विनोद शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


