December 7, 2025

कांग्रेस से डिजिटल माध्यमों से जुड़ें : कमलेश

फुलवारी शरीफ। गुरुवार से बिहार कांग्रेस के द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। डिजिटल माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता इंजीनियर कमल कुमार कमलेश ने आमजनों से अपील की कि वे कांग्रेस से डिजिटल माध्यमों से जुड़ें। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर इस एप के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। पार्टी अपने सदस्यों का एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करना चाहती है। इसलिए इस ऐप के जरिये सदस्यों के वर्ग और पेशे की भी जानकारी ली जा रही है। ऐप के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को फोन नंबर, नाम, एपिक नंबर, पेशा तथा वर्ग इत्यादि की जानकारी देनी पड़ती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बदलाव के लिए नही सेवा का एक मॉडल देने के लिए सरकार में आएगी। सरकार बदलें, कांग्रेस नई सोच देगी।

You may have missed