कांग्रेस ने बिहार के पांच शहीदों के शौर्य वीरता एवं देशभक्ति को किया शत-शत नमन

बिहार के शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन


पटना। लदाख की गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए देश के 20 सैनिक सहित बिहार के शहीद हुए पांच सैनिकों को श्रद्धांजलि एवं पुष्प अर्पण करने के लिये बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने की। सर्वप्रथम शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके शौर्य, वीरता एवं देशभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय सैनिक पर पीछे से कंटीले तारों से जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता चीन से बदला लेने की मांग लिये सारे देश में धरना प्रदर्शन कर रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि बिहार के पांच शहीदों के शौर्य वीरता एवं देशभक्ति को शत-शत नमन।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी एवं श्याम सुन्दर सिंह धीरज, एमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्र, पूर्व मंत्री डॉ. ज्योति, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रवक्ता राजेश राठौड़, अनिता यादव, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, अर्जुन मंडल, सतीश कुमार, नागेन्द्र कुमार विकल, जया मिश्र, आनन्द माधव, राजेश कुमार सिंहा, अरविन्द लाल रजक, धीरू यादव, धनन्जय शर्मा, शशि रंजन, जयन्ती झा, अनोखा देवी, उर्मिला सिंह नीलू, सुधा मिश्रा, राजेन्द्र चैधरी, उमेश कुमार राम, शशिकान्त तिवारी, वशी अख्तर, सुनील कुमार सिंह, उदयशंकर पटेल, प्रदुम्न यादव, उमेन्द्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, किशोर कुमार, सिसिल शाह, अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र चैधरी, सिद्धार्थ क्षत्रिय, रवि गोल्डेन, आरके निराला, आलोक भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
शहीदों के पार्थिव शरीर पर मदन मोहन ने किया माल्यार्पण
वहीं बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा शुक्रवार को समस्तीपुर जिला के मोइउद्दीन नगर प्रखंड स्थित सुलतानपुर गांव पहुंच कर शहीद अमन कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। डॉ. झा ने शहीद अमन कुमार सिंह के पिता सुधीर कुमार सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद अमन कुमार सिंह ने देश की रक्षा के लिये अपनी कुर्बानी दी तथा देश उनके इस बलिदान को हमेशा यादव रखेगा। शहीद अमन कुमार सिंह की शहादत पर डॉ. झा ने उनके पिता को राहुल गांधी द्वारा भेजे गये शोक सन्ंदेश का पत्र भी सौंपा। इससे पूर्व डॉ. झा ने वैशाली के शहीद जय किशोर सिंह के आवास पर जाकर भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

You may have missed