कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अब्दुल कैयूम अंसारी की 116वीं जयंती मनायी

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी की 116वीं जयंती कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर अब्दुल कैयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि स्व. अंसारी साहेब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मसीहा थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी। राज्य के बुनकरों के विकास के लिये उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफी सम्मान था। डॉ. झा ने कहा कि कृतज्ञ राज्य उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता है।
इस अवसर पर एचके वर्मा, संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, राजकुमार राजन, जया मिश्रा, आनन्द माधव, छत्रपति यादव, शाकिर अली, वशीम अहमद, सरोज कुमार सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार, रूमा सिंह एवं अन्य कांग्रेसजनों ने अब्दुल कैयूम अंसारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
