February 16, 2026

कांग्रेस द्वारा किसानों के लिए उठाए गए योजनाओं की भाजपा नेताओं को जानकारी नहीं : वर्मा

पटना। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने कहा कि आज सारे देश के भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता बयान दे रहे हैं कि कांग्रेस ने विगत 70 वर्षों से किसानों के लिए क्या कार्यक्रम किए हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस द्वारा उठाए गए किसानों के हित में कठोर कानूनों की जानकारी नहीं है या वे उन कानूनों की अनदेखी कर रहे हैं।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बड़े-बड़े जमींदारों के पास हजारों एकड़ की जमीन थी और बिहार में डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा एवं अन्य राज्यों में जमींदारी उन्मूलन कानून बनाया गया, इसके बाद लैंड सीलिंग एक्ट भी बनाया गया, जिसके तहत बड़े किसान भी एक तय की गई जमीन ही अपने पास रख सकता है। इन कदमों से देश के छोटे-छोटे किसान भी लाभान्वित हुए एवं उन्हें खेती के लिए मालिकाना हक वाले जमीन मिले।
1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का मंत्र देकर देश में हरित क्रांति की योजना बनाई। उनके इन कदमों से देश में ही पर्याप्त मात्रा में गेहूं उत्पादन से देश अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो गया और अमेरिका से गेहूं का आयात बंद हो गया। श्रीमती इंदिरा गांधी राजीव गांधी एवं डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी किसानों के विकास के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए गए, जिससे किसानों की आर्थिक प्रगति के मार्ग प्रशस्त हुए। डॉ. मनमोहन सिंह के प्रथम कार्यकाल में देश भर के किसानों के 72,000 करोड रुपए के किसानों के ऋण की माफी हुई।

You may have missed