February 12, 2026

कल पटना सहित बिहार में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘एम्फान’ का असर

पटना। बंगाल की खाड़ी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की तरफ से आने वाला चक्रवाती तूफान ‘एम्फान’ का असर बुधवार को बिहार के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा। इस दौरान पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की और मध्य दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ ही जिन हिस्सों में बारिश नहीं होगी, वहां आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे उमस भरी गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने गया, नवादा, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण समेत दो दर्जन जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह-शाम आसमान में बादल और दोपहर में तेज धूप होने से शाम होते ही उमस भरी गर्मी हो रही है।

You may have missed