February 15, 2026

कलयुग के हनुमान चिराग तो अयोध्या में ही आग लगाना चाहते : जदयू

पटना। जदयू और लोजपा के बीच तलवारें खींच चुकी है। कोई ऐसा दिन नहीं जब लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान जदयू खासकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं जदयू की ओर से भी चिराग को जवाब देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जदयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए उन्हें कलयुगी हनुमान तक करार दे दिया है। त्यागी ने कहा कि चिराग ऐसे कलयुगी हनुमान हैं, जो राम को भी नहीं मानते हैं। हनुमान ने श्रीराम के निर्देश पर लंका जलायी थी, लेकिन कलयुग के हनुमान चिराग पासवान तो अयोध्या में ही आग लगाना चाहते हैं। बता दें इसके पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री अमित सााह ने चिराग पर निशाना साथा।
बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान हूं। प्रधानमंत्री हमेशा मेरे दिल में रहते हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के साथ पहले भी था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा। इसी बयान पर जदयू का उक्त बयान सामने आया है।

You may have missed