BIHAR : एसएसबी जवानों ने दो नेपाली तस्कर के साथ 800 केजी चाइनीज चाना को किया जप्त
सुरसंड (सीतामढ़ी)। भारत-नेपाल सीमा स्थित बिहार के सीतामढ़ी जिला के सुरसंड थाना क्षेत्र के बाबा बाल्मिकेश्वर नाथ धाम के नजदीक गश्त लगा रहे एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान चाइनीज चाइना चाना के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सुरसंड कंपनी इंचार्ज अरुण कुमार के निर्देश के आलोक में जवानों ने 800 केजी चाइनीज चाना के साथ दो नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेपाली तस्कर की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत पोस्ट कटैया गाविस बहेरा वार्ड नंबर 5 निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र सतीश महतो व चकवा गांव निवासी इंदल पासवान के पुत्र अवधेश कुमार पासवान के रूप में की गई है।


