February 16, 2026

एम्स पटना में 18 बिस्तरों का पेन एवं पैलियेटिव केयर का उद्धाटन

फुलवारी शरीफ। शनिवार को एम्स पटना में 18 बिस्तरों का दर्द एवं प्रशामक देखभाल (पेन एवं पैलियेटिव केयर) का उद्धाटन एम्स के डायरेक्टर द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात पैलियेटिव केयर दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में निदेशक के अलावा संकायाध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह, डॉ. उमेश भदानी, डॉ. प्रीतांजलि सिंह, डॉ. अविनाश पांडेय, डॉ. निशांत सहाय ने अपने विचार रखे। इसमें डॉक्टर फार यू के अध्यक्ष डॉ. रविकांत सिंह को एम्स पटना में 8 हाई फ्लो मशीन प्रदान करने के उपलक्ष्य में सम्मानित भी किया गया। इस उपलक्ष्य में निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने वृक्षारोपण करके प्रकृति रक्षा का संकल्प दिलाया।
निदेशक ने कहा कि इस वर्ष आज के दिन का विषय “मेरा ध्यान मेरा आराम” है। उन्होंने कहा कि पैलियेटिव केयर की आवश्यकता उन मरीजों को पड़ती है, जिनका ठीक होने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी होती है। इसमें शारीरक आवश्यकताओं के अलावा मानसिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाता है।

You may have missed